पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कांस्टेबल, जेल प्रहरी और नर्सिंग भर्ती में अटका पेंच, बढ़ा रहे तारीख

कांस्टेबल, जेल प्रहरी और नर्सिंग भर्ती में अटका पेंच, बढ़ा रहे तारीख

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वर्तमान भाजपा सरकार ने चुनाव के दौरान 15 लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा किया। 4 साल तक राज्य के युवा नौकरी का इंतजार करते रहे।

लेकिन राज्य के अंतिम बजट में सरकार ने भर्तियों की घोषणा से युवाओं को उम्मीदें बढ़ी है कि इस बार रोजगार की उम्मीद पूरी होगी, लेकिन अब भी यह दूर के ढोल सुहाने जैसी स्थिति में हैं। युवाओं में नौकरी की आस तो जगा दी, लेकिन वह आस पूरी नहीं हो रही है। कई विभागों में नियुक्ति नहीं मिली तो कई विभागों में आवेदन की तारीखें तय करने में भी सरकार देरी बरत रही है। इसमें नर्स ग्रेड सैकंड की भर्ती, जेल प्रहरी और कांस्टेबल की भर्ती प्रक्रिया में तो संशय बना हुआ है। सरकार आवेदन की तारीखें बढ़ा रही है लेकिन परीक्षा कब और कैसे होगी इसकी जानकारी नहीं है।

परीक्षा कब और कैसे करनी हैं इसका कोई अता पता नहीं, अाए दिन आवेदक को तिथि का इंतजार

इन भर्तियों में अावेदन करने वाले अभ्यर्थी पशोपेश में, आखिर परीक्षा कब होगी

कांस्टेबल

तिथि बढ़ी, नकल से परीक्षा रद्द

सरकार ने पुलिस कांस्टेबल के 5390 रिक्त पदों के लिए 18 अक्टूबर 2017 को विज्ञप्ति जारी की थी। उस समय दावा किया गया कि दिसंबर के पहले सप्ताह में परीक्षा होगी। इसके अगले तीन माह में भर्ती पूरी कर दी जाएगी। लेकिन पुलिस मुख्यालय बार बार इसकी तारीखें बढ़ाता रहा। लेकिन गत 7 मार्च को पहले चरण की ऑनलाइन परीक्षा शुरू की गई। परीक्षा में जगह जगह नकल करने के प्रकरण सामने आने के बाद आखिरकार परीक्षा को रद्द करना पड़ा। परीक्षा ऑफलाइन करने का निर्णय होने के दो माह बाद भी कोई प्रक्रिया शुरू नहीं हुई।

जेल प्रहरी

प्रक्रिया तो पूरी लेकिन भर्ती नहीं की

सरकार ने वर्ष 2015 में जेल प्रहरी के 925 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञप्ति जारी की, इसके लिए 5 लाख से अधिक लोगों ने आवेदन किए और 24 जनवरी 2016 को परीक्षा भी करा दी गई। लेकिन यहां भी पेपर लीक हो गया। इसके बाद परीक्षा को निरस्त करने का निर्णय लिया गया। पुलिस विश्वविद्यालय जोधपुर ने इसके लिए ऑफलाइन परीक्षा भी कराई। परिणाम जारी होने के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा पूरी कर ली गई, लेकिन आज दिन तक अभ्यर्थियों को नौकरी का इंतजार है।

नर्सिंगकर्मी

आवेदन शुरू होने से पहले ही 5 बार बढ़ी तारीखें

चिकित्सा विभाग की ओर से 9 अप्रैल को विज्ञप्ति जारी कर नर्स ग्रेड सैकंड के 4515 पदों पर भर्ती निकाली थी। इसमें एसटी व एससी के 359 और सामान्य, ओबीसी व अन्य वर्गों के लिए 4156 पदों पर भर्ती निकाली। शुरुआत में विभाग की ओर से आवेदन करने की तारीख 12 अप्रैल से 12 मई तक कर दी। इसमें फेरबदल कर 22 अप्रैल से 22 मई। इस प्रकार 5 बार आवेदन की तारीखें ही बढ़ा दी। अब आवेदन करने की तारीख 31 मई से 30 जून कर दी गई है।

खबरें और भी हैं...