बांसवाड़ा| गोविन्द गुरु जनजातीय विवि से पीएचडी करने के लिए चयनित आवेदकों को 15 दिन का कोर्स वर्क करना होगा। इसके लिए शुरुआत एक जून से होगी। विवि के निदेशक शोध महीपालसिंह ने बताया कि इसमें सभी चयनितों की उपस्थित अनिवार्य होगा। नहीं आने वालों का प्रवेश निरस्त हो जाएगा। विवि के डॉ. राधाकृष्णन सभागार में इस शिविर का समय सुबह 10 से पांच बजे तक रहेगा। सभी की उपस्थिति थंप इंंप्रेशन से होगी।