पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बांसवाड़ा| 21 दिन पहले बेटे का ब्याह कराया। बहू की

बांसवाड़ा| 21 दिन पहले बेटे का ब्याह कराया। बहू की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा| 21 दिन पहले बेटे का ब्याह कराया। बहू की मेहंदी का रंग भी अभी हाथों से उतरा नहीं था। घर में नई दुल्हन आने पर सब खुश थे कि एकाएक बेटे के लापता होने से पूरा परिवार सदमे में आ चुका है।

यह दुखद घटना शहर के आंबावाडी स्थित किशनलाल पुत्र फुलजी के घर हुई। आहत किशनलाल ने बताया कि 28 अप्रैल को उसके 22 वर्षीय बेटे अनिल की शादी कराई है। गुरुवार सुबह उसे 20 हजार देकर 10 हजार उसकी मां अौर 10 हजार रुपए उसके खाते में जमा कराने बैंक भेजा लेकिन शाम तक नहीं लौटा। उसके मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो स्विच ऑफ था। अनिल के मित्रों से पता चला कि उसने एक और सिम ले रखी थी लेकिन उसका नंबर पता नहीं है। अनिल का कहीं कोई पता नहीं चल पाया है। अनिल ने सैकंड इयर तक पढ़ाई की है। पिता मिल मजदूर है। मूल रूप से प्रतापगढ़ के अरनोद तहसील के चोखलीपीपली गांव के रहने वाले है लेकिन अर्से से बांसवाड़ा में ही रह रहे हैं। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...