बांसवाड़ा| ग्रेड सैकंड की भर्ती का इंतजार कर रहे नर्सिंगकर्मियों को अब और इंतजार करना पड़ेगा। विभागीय स्तर पर आवेदन करने की तारीख को 5वीं बार बढ़ाया गया है। पहले 16 मई से 16 जून तक आवेदन की तिथि तय की थी जिसे बढ़ाकर 30 मई से 30 जून तक कर दिया है। चिकित्सा विभाग ने 9 अप्रैल को नर्स ग्रेड सैकंड 4514 पदों पर भर्ती निकाली थी। इसमें एससी और एसटी के 359 और सामान्य, ओबीसी और अन्य वर्गों के लिए 4155 भर्तियों की आवेदन तारीख तय की थी। इसमें 12 अप्रैल से 12 मई तक आवेदन करना था। इसके बाद विभाग ने 11 अप्रैल को बदलाव कर 22 अप्रैल से 22 मई कर दिया। इसमें 21 अप्रैल को आदेश निकाला कि आवेदन की तारीख 16 मई से 16 जून कर दी जाती है। ऐसे में एक बार फिर आवेदन की तारीख में बदलाव कर इसे 31 मई से 30 जून तक कर दिया है।
यह भी है एक मजबूरी
नर्सिंगकर्मियों का एक ग्रुप वह भी है जो 2016 से इन पदों के लिए संघर्ष कर रहा है। दूसरा पक्ष भर्ती का इंतजार कर रहा है। सरकार ने नर्स ग्रेड सैकंड पर 2013 में 15 हजार 773 पदों पर भर्तियां निकाली थी।