बांसवाड़ा। गांवों में भी ठेकेदारी को लेकर किस तरह राजनीतिक समझौते होते है, इसका खुलासा निचला घंटाला में सरपंच पति सरपंच लक्ष्मी देवी के पति मंगल सिंह व उपसरपंच विजय गुर्जर के बीच तकरार के बाद सामने आया है।
उप सरपंच गुर्जर ने साफ कहा कि पंचायत राज चुनाव के बाद ये समझौता हुआ था कि गुर्जर बस्ती में होने वाले सभी निर्माण कार्य मैं ही करवाऊंगा। इस पर पूरी तरह से सहमति बन गई थी। काफी दिनों तक ऐसा ही होता रहा लेकिन अब इस बस्ती मेंं बनने वाली पांच लाख लागत की सीसी सड़क को लेकर सरपंच पति समझौता तोड़कर यह काम खुद लेने में लगे हैं। इस पर सरपंच पति मंगल सिंह कहा कि कार्यकारी एजेंसी ग्राम पंचायत है, इसलिए काम मैं करवाऊंगा। उधर दोनों के बीच खींचतान से गांव में सड़क का काम फंस गया है। गुर्जर बस्ती में ढाई सौ मीटर लंबी और सवा बारह फीट चौड़ी सड़क बननी है। मंगल सिंह ने कहा कि सड़क निर्माण की अवधि छह माह की है। इसे या तो बारिश से पहले या बारिश के बाद बनवा देंगे।