पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पारा 45 डिग्री, मनरेगा में काम कर लौट रहे मजदूर की मौत

पारा 45 डिग्री, मनरेगा में काम कर लौट रहे मजदूर की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| बांसवाड़ा

तापमान बढ़कर 45 डिग्री तक पहुंच चुका है। भीषण गर्मी का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखने लगा है। गर्मी से उल्टी-दस्त के मरीजों की तादाद बढ़ रही है। वहीं शुक्रवार को लोहारिया थाना इलाके में दोपहर को मनरेगा से लौटे मजदूर की मौत हो गई। मजदूर खेत में मृत पड़ा मिला।

हैड कांस्टेबल रणसिंह ने बताया कि भौयर निवासी 55 वर्षीय बदिया पुत्र नगजी मईड़ा सुबह मनरेगा के तहत खेत पर काम करने गया था। दोपहर में लौटा और कुछ देर बाद ताला लगाकर कही चला गया। काफी देर बाद भी नहीं लौटा तो बेटी तलाशने निकली। जिस पर कुछ दूर खेत में नगजी मृत मिला। बाद में ग्रामीण उसे जीवित होने की आस में अस्पताल ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मौका हाल देखकर नगजी के शरीर पर कोई चोट के निशान नही मिले है। चमड़ी काली पड़ी हुई थी। इससे आशंका जताई जा रही है कि नागजी की मौत गर्मी से हुई होगी। हालांकि मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल पाएगी। परिजनों ने शंका जाहिर की है जिस पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान 45 डिग्री रहा। गौरतलब है कि बीते दिनों बोरी के एक शिक्षक और कलिंजरा क्षेत्र में एक अधेड़ की भी गर्मी से मौत हो चुकी है।

खबरें और भी हैं...