विवाहिता ने पति, ससुर, सास के खिलाफ एसपी को ज्ञापन दिया
बांसवाड़ा| शहर की त्रिपाेलिया रोड क्षेत्र की निवासी एक विवाहिता ने अपने पति,ससुर,सास के खिलाफ एसपी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में विवाहिता जिमी मिशा पंचाल ने बताया कि उसका पति उसे बांधकर बाथरूम में बंद रखता है और आए दिन उससे मारपीट करता है। साथ ही विवाहिता ने अपने पति पर उससे एक लाख रुपए मांगने के आरोप लगाए और बाइक से गिरा कर गर्भ गिराने का भी आरोप लगाया।
जिम ने अपने पति विवेक पंचाल, ससुर मदनमोहन पंचाल, सास रेखा पंचाल पर डरा धमका कर कोरे स्टॉम्प पर हस्ताक्षर करवाने, शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए। साथ ही एसपी से स्त्रीधन और हस्ताक्षरयुक्त कोरे स्टॉम्प पेपर दिलवाए जाने की मांग की है।