कार लेने के बावजूद रुपए नहीं देने की एसपी से शिकायत की
बांसवाड़ा। एक महिला ने कार खरीदार के खिलाफ एसपी को शिकायत की है। शहर की निवासी मीनाक्षी कोठारी प|ी अनिल कोठारी ने इस संबंध में एसपी के नाम दिए गए ज्ञापन में बताया कि कोटा निवासी जितेंद्र खत्री पुत्र गाेविंदराम खत्री, निष्कर्ष कुलश्रेष्ठ पुत्र जयप्रकाश कुलश्रेष्ठ ने उनसे आठ लाख रुपए लागत की वॉक्सवेगन कार खरीदने के लिए संपर्क किया था,जिसका आधार उनके पुत्र अक्षत कोठारी ने ओएलएक्स पर कार बेचने संबंधी विज्ञापन दिया था। दोनों ने नोटबंदी का हवाला देते हुए बाद में रुपए देने और कार उसी समय देने को कहा। बाद में उन्होंने कोटा जिला परिवहन कार्यालय से उनके नाम से रजिस्ट्रेशन करवा लिया। जिसके लिए पहले से कागज पर साइन ले लिए थे। बाद में दोनों लोग कार लेने के बाद एक लाख रुपए ही दे पाए और बार-बार तकाजा करने पर छह लाख रुपए देने से इंकार कर दिया। प्रार्थिया ने बताया उसने पहले कोतवाली में एफआईआर दर्ज करवाई थी लेकिन अब तक गिरफ्तारी नहीं की गई है और कार को भी जब्त नहीं किया गया है।