पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बस की छत पर सवार होकर लौट रहे थे बाराती, एकाएक ब्रेक लगने से 2 चचेरे भाई गिरे, घायल

बस की छत पर सवार होकर लौट रहे थे बाराती, एकाएक ब्रेक लगने से 2 चचेरे भाई गिरे, घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा। बस की छत से गिरने पर शुक्रवार को दो चचेरे भाई घायल हो गए। जिन्हें एमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसा कलिंजरा थाना क्षेत्र के बारीगामा गांव के समीप हुआ। इसी गांव से बारात गणाऊ लौट रही थी। बस की छत पर भी बाराती बैठे हुए थे। गड्ढा आने से एकाएक चालक ने ब्रेक लगाया जिससे छत पर बैठे दानपुर का कुंडली पाड़ा गांव का 17 वर्षीय संजय पुत्र मांगीलाल और उसका चचेरा भाई 30 वर्षीय राजेश पुत्र कचरू चरपोटा नीचे जा गिरे, जिससे दोनों घायल हो गए।



दोनों को बाद में एमजी अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार किया गया। राजेश के भाई धुलेश्वर ने बताया कि चालक के एकाएक ब्रेक लगाने से हादसा हुआ। चालक ने छत पर भी 50 के करीब बाराती बैठा रखे थे।

खबरें और भी हैं...