पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रमजान की शुरुआत जुम्मे से, बोहरा और मुस्लिम समाजजनों अदा की नमाज

रमजान की शुरुआत जुम्मे से, बोहरा और मुस्लिम समाजजनों अदा की नमाज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जामा मस्जिद में माहे रमजान की शुरुआत और जुम्मा होने के अवसर पर नमाज अदा करते मुस्लिम समाज के लोग।

भास्कर संवाददाता|बांसवाड़ा

मुस्लिम समाज के रमजान माह की शुरुआत जुम्मे से होने पर समाज के श्रद्धालुओं के चेहरे खिल उठे। अंजुमन सदर एडवोकेट नईम शेख और शहर काजी हाजी वहीद अली ने बताया कि जहां समाजजनों में रमजान माह प्रारंभ होने की खुशी तो थी ही और साथ ही इबादत के पवित्र माह रमजान की शुरुआत शुक्रवार से प्रारंभ होने से श्रद्धालुओं की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। रमजान प्रारंभ होने के साथ ही समाज के श्रद्धालुओं ने जामा मस्जिद, मकरानीवाड़ा, कंधारवाड़ी, मुस्लिम कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, खांदू कॉलोनी, मदार कॉलोनी सहित समाज की सभी 18 मस्जिदों में रमजान माह प्रारंभ होने और जुम्मा होने पर विशेष रूप से नमाज अदा की। सदर ने बताया कि समाज के श्रद्धालुओं ने शुक्रवार को रमजान माह का पहला रोजा रखा और समय-समय पर नमाज अदा की। उन्होंने बताया कि रमजान के मद्देनजर शहर की सभी मस्जिदों में सभी आवश्यक इंतजाम पूरे करवा दिए गए हैं।

बोहरा समाज के शुक्रवार को 4 रोज़े पूरे हुए 1 नई आबादी की वजही मस्जिद में प्रथम जुम्मे की नमाज़ अदा करते समाजजन

दाउदी बोहरा समाज ने देश की तरक्की, खुशहाली, रोजगार में वृद्धि की दुआ मांगी

बांसवाड़ा. पवित्र रमजान माह के मद्देनजर दाउदी बोहरा समाज के श्रद्धालुओं ने रमजान माह और जुम्मे के मद्देनजर शहर की सभी मस्जिदों में नमाज अदा की। शुक्रवार को बोहरा समाज के श्रद्धालुओं ने शहर की नई आबादी स्थित सैफी मस्जिद, वजही मस्जिद, पोल की मस्जिद, राजतालाब क्षेत्र स्थित अब्दुल्लापीर दरगाह सहित सातों मस्जिदों में श्रद्धालुओं ने पहुंच कर जुम्मे की नमाज अदा की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने देश की तरक्की,खुशहाली,रोजगार में वृद्धि को लेकर विशेष रूप से दुआएं मांगी। श्रद्धालु रमजान माह के मद्देनजर तय समय पर सुबह सेहरी और शाम को इफ्तारी कर रहे हैं। साथ ही उनका अधिक से अधिक समय खुदा की इबादत में बीत रहा है।

खबरें और भी हैं...