बांसवाड़ा| कर्नाटक चुनाव के बाद भाजपा पर तानाशाही करते हुए सरकार बनाने पर कांग्रेस ने विरोध किया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंका। प्रदेश सचिव जैनेंद्र त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा सरकार ने लोकतंत्र का गला घोंटने का काम किया है। यह निदंनीय होने के साथ ही जनादेश का अपमान भी है। अब ये स्पष्ट हो गया है कि भाजपा की प्राथमिकता सत्ता में बने रहना है। इसके लिए वे देश के संविधान के साथ खिलवाड़ करने से भी नहीं डरते है। प्रदेश सचिव अर्जुन बामनिया ने कहा कि कर्नाटक में तो राज्यपाल ने सबसे बड़ी पार्टी को बहुमत साबित करने का पहले मौका दिया, जबकि गोवा और मणिपुर में ऐसा नहीं किया गया। भाजपा लोकतंत्र और संविधान की हत्यारी है। राजस्थान में भाजपा को ऐसा तोड़फोड़ का मौका ही नहीं मिलेगा, क्योंकि यहां कांग्रेस की भारी बहुमत से सरकार बनने जा रही है। जिलाध्यक्ष चांदमल जैनऔर एआईसीसी मेम्बर कान्ता भील ने भाजपा पर तानाशाही करने का आरोप लगाया। इस अवसर पर प्रवक्ता इमरान खान पठान, मनीषदेव जोशी, प्रधान राजेश कटारा, प्रज्ञा,महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतू देवी,नटवर तेली, नवाब फ़ौजदार, ब्लॉक अध्यक्ष गढ़ी योगेश जोशी, ब्लॉक अध्यक्ष सरेड़ी देवेंद्र त्रिवेदी, मनोहर खड़िया,मुन्ना खान,,शाहिद नूर, अरविंद डामोर, दिव्य दीक्षित, पार्षद सुरेश कलाल, तौसीफ नायक, आसिफ मुस्तफा खान सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कर्नाटक घटनाक्रम के विरोध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंकते कांग्रेसी।