पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ज्यादती की घटनाओं के विरोध में निकाला जुलूस

ज्यादती की घटनाओं के विरोध में निकाला जुलूस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुस्लिम यूथ संगठन ने रैली निकाल कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की।

भास्कर संवाददाता|बांसवाड़ा

कठुआ और उन्नाव क्षेत्र में घटी ज्यादती की घटनाओं के विरोध में मुस्लिम युवा संगठन की ओर से शहर में जुलूस निकाला। जुलूस के दौरान युवा हाथों में तख्ती, पोस्टर, बैनर लिए हुए और नारेबाजी करते हुए चल रहे थे।

युवाओं ने आक्रोश जताते हुए इन घटनाओं के दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर उन्हें कड़ी से कड़ी फांसी की सजा देने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट गेट पर विरोध प्रदर्शन किया। संगठन के युवा जुलूस के रूप में कंधार वाड़ी चौक से निकले जो नया बस स्टैंड, जीपीओ सर्कल होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। जहां उन्होंने तख्तियां पोस्टर बैनर के माध्यम से आक्रोश का इजहार किया इस दौरान संगठन ने डॉ. अमानुल्लाह खान, अजरुद्दीन, मुदस्सर पठान, गुलाम रसूल, एजाज हुसैन, कासिम, इमरान, इफहाम, तौसीफ , उमर मोहम्मद सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे। बाद में युवाओं ने केंद्र सरकार के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर हिम्मत सिंह बारहठ को ज्ञापन सौंपा

खबरें और भी हैं...