चारणेश्वर महादेव मंदिर का तीसरा पाटोत्सव मनेगा
बांसवाड़ा| खांदू कॉलोनी में सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर श्रीचारणेश्वर महादेव मंदिर में शिवलिंग का विशेष शृंगार पंडित उमेश सेवक, पुरुराज सेवक व रविराज देवड़ा के सहयोग से किया गया। मंदिर समिति के प्रवक्ता राजेश भावसार ने बताया कि मंदिर का तीसरा पाटोत्सव धूमधाम से मनाने को लेकर बैठक हुई।
इसमें महादेव का अभिषेक, मंदिर की साज सजावट, लघुरुद्र और आरती के आयोजन पर चर्चा की गई। इसमें मुख्य यजमान राजेश भावसार रहेंगे। इस बैठक में अध्यक्ष चंचर लाल जोशी, कोषाध्यक्ष हीरालाल पंचाल, मोतीलाल पवार, नटवरलाल पवार, रमेश पवार, भगवती शंकर जोशी, रमेश व्यास मौजूद थे।