पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भास्कर ने छोटी सरवन क्षेत्र में पीने के पानी का संकट उजागर किया तो तहसीलदार पहुंचे मौके पर

भास्कर ने छोटी सरवन क्षेत्र में पीने के पानी का संकट उजागर किया तो तहसीलदार पहुंचे मौके पर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छोटी सरवन/नवागांव| बांसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के छोटी सरवन और दानपुर क्षेत्र में पीने के पानी का संकट है। दैनिक भास्कर ने सोमवार को ग्रामीणों की परेशानी उजागर की तो तहसीलदार गांवों में पहुंचे और पानी का संकट देखा। छोटी सरवन इलाके में हैंडपंप खराब पड़े हैं और कुओं में पानी सूख चुका है। कुछ कुओं में पानी है, वो भी गंदा और मटमैला, जो पीने के लायक नहीं। लोग नालों और तालाबों के पैदों से गंदा पानी पीने को मजबूर है।

ग्राम पंचायत नादिया और फेफर के आसपास गांवों की स्थिति काफी खराब है। यहां पर सरकार की ओर से हैंडपंप तो खुदवा दिए, लेकिन पानी नहीं आ रहा है। छोटी सरवन तहसीलदार संदीप आरोड़ा ने पेयजल स्त्रोतों की जानकारी ली। उन्होंने हैंडपंप मिस्त्री से बात कर तत्काल इन्हें सुधारने के निर्देश दिए। इसके अलावा बीसीएमओ को कुओं में पानी की जांच कर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करवाने के लिए कहा। साथ ही बंद पड़े हैंडपंपों को ठीक करवाने के लिए बीडीओ को पत्र भी भेजा। मालपाड़ा, आड़ीभीत, नादिया, आजाद नगर, छापरियापाड़ा, फेफर में सबसे ज्यादा पानी की किल्लत है। मालपाड़ा के रकमा पुत्र मोतिया के घर के पास 3 हैंडपंप बंद पड़े हैं। रकमा पुत्र वजिया के ओपन कुएं में कचरा भरा पड़ा है। मालपाडा़ में वरसेंग पुत्र दीतिया के घर के पास और कामलीपाड़ा के राउप्रावि के पास हैंडपंप बंद पड़ा है।

मालपाड़ा में पानी के बारे में जानकारी लेते तहसीलदार।

खबरें और भी हैं...