सीआईएसएफ जल्द करेगा डेढ़ हजार सिपाहियों की भर्ती
बांसवाड़ा| ‘माननीयों’ की सुरक्षा के लिए सीआईएसएफ ने गृह मंत्रालय से 1500 जवानों की मांग की है। इसे स्वीकार करते हुए गृह मंत्रालय ने सीआईएसएफ को सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी है। मंत्रालय द्वारा लिख स्वीकृति मिलते ही सीआईएसएफ जवानों की भर्ती शुरू कर देगा। शुरुआत में जवानों द्वारा प्रशिक्षण पूरा करने के बाद उन्हें कुछ समय के लिए दूसरी यूनिट में तैनाती दी जाएगी। जबकि क्यूआरटी के कमांडोज को वीवीआईपी सिक्यूरिटी का प्रशिक्षण देने के बाद माननीयों की सुरक्षा में तैनात कर दिया जाएगा।