बांसवाड़ा| केरल में मानसून के आने की आहट के बीच बांसवाड़ा में गर्मी ने आमजन को बेहाल कर दिया। दोपहर 12 बजे के बाद तो इतनी तेज धूप हो गई कि वाहन चलाते समय हाथ झुलसने लगे। सोमवार को दिन का तापमान 45 डिग्री तक पहुंच गया। इसके चलते शाम तक तपिश से राहत नहीं मिली।