पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डंपर का टायर फटने से लगी आग चालक ने कूदकर बचाई जान

डंपर का टायर फटने से लगी आग चालक ने कूदकर बचाई जान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा। शहर से सटे ओझरिया बाईपास पर सोमवार रात गिड्डी और डामर से भरे डंपर का टायर फटने से आग लग गई। लपटों को देख चालक ने डंपर रोका और कूदकर अपनी जान बचाई। गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त डंपर के समीप कोई दूसरा वाहन नहीं था। डंपर मालिक दिगपालसिंह ने बताया कि उनका चालक डंपर लेकर मकोडिया पुल की तरफ जा रहा था। रास्ते में बीच वाले टॉयर में आग लग गई। आग लगने से लपटें उठने लगी तो चालक डंपर से कूद गया। पास ही खेतों में मौजूद लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। मौके पर मौजूद लोगों ने पीछे से आग रहे वाहनों को रुकवा दिया। फायर ब्रिगेड की टीम ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पा लिया।

घटना के बाद खड़ा डंपर।

खबरें और भी हैं...