डायन कह कर प्रौढ़ महिला को बुरी तरह पीटा, भर्ती
बांसवाड़ा। सदर थाना क्षेत्र के सामरिया गांव में एक प्रौढ़ महिला पर डायन का आरोप लगाते हुए उसके साथ बुरी तरह मारपीट की है। एमजी अस्पताल में उस महिला को घायल अवस्था में भर्ती कराया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सामरिया गांव की रमा प|ी बारजी चरपोटा के साथ मारपीट हुई है। महिला का आरोप है कि उसके जेठ मेरजी के बेटे ने उसके साथ मारपीट की। मेरजी के चार बच्चे मर चुके हैं। ऐसे में उस पर डायन का आरोप लगाते हुए मारपीट की गई। रमा के अंदरुनी चोटें लगी है। रमा के खुद के चार बेटे और एक बेटी है। इनमें से चारों बेटों की शादी भी हो चुकी है।