- Hindi News
- National
- एमपी में निजी बस संचालकों की हड़ताल के कारण रोडवेज सेवा बंद रही, आज से चलेगी
एमपी में निजी बस संचालकों की हड़ताल के कारण रोडवेज सेवा बंद रही, आज से चलेगी
मध्यप्रदेश में निजी बस संचालकों की हड़ताल के कारण सोमवार को बांसवाड़ा से मध्यप्रदेश जाने वाली रोडवेज की बसों का संचालन नहीं किया गया। ऐसे में उन बसों को दूसरे रूट पर भेजकर भरपाई की गई। मुख्य प्रबंधन रवि मेहरा ने बताया कि बांसवाड़ा डिपो मध्यप्रदेश जाने के लिए 3 बसों का संचालन होता है। वहीं 4 बसें उदयपुर से बांसवाड़ा होते हुए जाती है। हड़ताल के कारण बसें नहीं चलाई गई। शाम को 6 बजे उदयपुर से रतलाम जाने वाली बस का संचालन किया गया। मंगलवार को फिर से सुचारु संचालन कर दिया जाएगा। जिससे यात्रियों को कोई परेशानी नहीं हो। मेहरा ने बताया कि बांसवाड़ा डिपो से मध्यप्रदेश जाने वाले यात्रियों की संख्या काफी है। तीनों बसों का औसत यात्री भार प्रतिदिन 70 फीसदी तक रहता है। एकाएक बंद की सूचना के कारण कई लोगों को बस स्टैंड आने के बाद भी बैरंग वापस लौटना पड़ा।