बांसवाड़ा में एक साल में 1 बार इंटरनेट बंद
बांसवाड़ा में एक साल में 1 बार इंटरनेट बंद
इंटरनेट बंद
बांसवाड़ा. छोटे-बड़े विवाद या तनाव की स्थिति पर व्यवस्था के नाम पर प्रशासन ने इंटरनेट बंदी को आसान विकल्प बना लिया है। इसके चलते सोशल साइट पर अफवाहें नहीं फैले इस लिहाज से इंटरनेट बंद कर दिया जाएगा। वर्ष 2017 में जिले में इसकी शुरुआत हुई, जिसके चलते आठ दिन इंटरनेट बंद रहा।
इंटरनेट बंद कब-कब
01 बार इंटरनेट बंद रहा 2017 में जिले में। आठ दिन के लिए 12 मई से 19 मई तक उपद्रव की घटना के दौरान बंद रखा गया।
02 बार डेढ़ साल में डूंगरपुर में भी बंद रहा इंटरनेट।
2500 से ज्यादा ब्रॉडबैंड यूजर हैं, इन्हें नेटबंदी से बाहर रखा जाता है।
6485 करोड़ रु. का नुकसान होता है नेटबंदी से हर साल देशभर में।
नए नियम क्या
राज्य के गृह सचिव के आदेश के बाद इंटरनेट पर पाबंदी लगाई जा सकती है। उनकी अनुपस्थिति में संयुक्त सचिव आदेश जारी कर सकते हैं, लेकिन 24 घंटे में गृह सचिव की सहमति लेनी होती है।
यह भी गलत : इंटरनेट बंद करने के लिए धारा 144 का बढ़ता उपयोग चिंता का कारण है। यह स्वतंत्रता के मौलिक अधिकार के प्रत्यक्ष उल्लंघन के बराबर है।
05 लाख से ज्यादा मोबाइल यूजर हैं बांसवाड़ा जिले में
डिजायन : सुनील सैन