पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डीपीसी के लिए वाणिज्य के शिक्षक लामबंद

डीपीसी के लिए वाणिज्य के शिक्षक लामबंद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा| राजस्थान वाणिज्य विषय संघर्ष समिति की शनिवार को शहर के कालिका माता क्षेत्र में आयोजित बैठक में वाणिज्य विषय के बैकलॉग में एक अनुपात सात के अनुसार डीपीसी करवाने के लिए संभागस्तर पर एकजुटता प्रदर्शित की गई। इस पर संभागस्तरीय समिति बनाकर अब इस मुद्दे को लेकर जयपुर जाकर मुख्यमंत्री एवं शिक्षा सचिव स्तर पर जयपुर जाकर वार्ता करने पर सहमति हुई। गठित संभागीय संघर्ष समिति में बांसवाड़ा से अनिल व्यास अध्यक्ष, उदयपुर से पवनेश शर्मा महामंत्री और डूंगरपुर से नरेंद्र जैन कोषाध्यक्ष बनाए गए। इसी तरह राजसमंद के सत्यनारायण श्रीमाली को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया। इसके साथ ही जिला कार्यकारिणी भी बनाई गई, जिसमें गिरीश जोशी जिलाध्यक्ष, प्रदीप शाह जिला मंत्री, भूपेंद्र जोशी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महावीर मित्तल कोषाध्यक्ष, लक्ष्मीलाल भावसार उपाध्यक्ष बनाए गए।

खबरें और भी हैं...