निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर आज
रोटरी क्लब और रोटरेक्ट क्लब तथा बाॅडीलाइन अस्पताल अहमदाबाद की तरफ से रविवार को पथरी पोस्टेट, मूत्र रोग और चर्म रोग की बीमारियों की जांच के लिए निशुल्क शिविर लगाया जाएगा। रोटरी क्लब के अध्यक्ष अनुज सराफ ने बताया कि पृथ्वी क्लब में सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक यह शिविर लगेगा।
शनिवार को हुई बैठक में सचिव राहुल सराफ, सुनील मेहता, रोटरेक्ट क्लब के अध्यक्ष मनीष त्रिवेदी, सचिव प्रशीश, अर्पित मेघावत सहित कई माैजूद थे।