वेल्डिंग करते समय करंट लगने से मजदूर की मौत
बांसवाड़ा/नवागांव| अपने पिता और भाई के साथ दिनभर मेहनत कर अपना और परिवार का पेट पालने वाले मजदूर की शनिवार को एक हादसे में मौत हो गई। यह घटना दानपुर थाना क्षेत्र के घोड़ी तेजपुर गांव की है।
मध्यप्रदेश के अशोकनगर थाना क्षेत्र के गांव सबोदरी का रहने वाला 22 वर्षीय बाबू अपने भाई जयमाल और पिता नवल के साथ मजदूरी करने आया था। यहां वह गांव में ठेकेदार के पास रहकर सीसी सड़क का निर्माण कार्य कर रहा था। शनिवार को काम के दौरान वह ट्रोली की वेल्डिंग कराने गया तो वहां करंट की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने तत्काल बाबू को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शव को महात्मा गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया।