पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बांसवाड़ा। दैनिक भास्कर और न्यू उत्सव फाउंडेशन के साझे प्रयासों

बांसवाड़ा। दैनिक भास्कर और न्यू उत्सव फाउंडेशन के साझे प्रयासों

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा। दैनिक भास्कर और न्यू उत्सव फाउंडेशन के साझे प्रयासों से चलाए जा रहे पक्षी बचाओ -सकोरा वितरण अभियान के तहत शनिवार शाम को नगर परिषद के बाहर सकोरे बांटे गए। सकोरे और घोंसले लेने आए शहरवासियों ने परिंदों के लिए दाना पानी की व्यवस्था करने का संकल्प लिया।

न्यू उत्सव फाउंडेशन के हितेश पटेल ने बताया कि भीषण गर्मी में परिंदों के लिए दाना-पानी और छाया के लिए घोंसले भी मुहैया करवाए गए हैं।

सामाजिक सरोकारों के साथ पक्षियों के संरक्षण-संवर्धन के लिए चलाए जा रहे इस अभियान में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहर कोतवाल शैतानसिंह नाथावत ने लोगों को सकोरा और घोसले प्रदान किए। पटेल ने बताया कि गुजरात राज्य के मोरबी क्षेत्र से सकोरे खास तौर से बनवा कर लाए गए हैं। इस बार गर्मी के सीजन में दस हजार सकोरे बांटने का लक्ष्य है। इसके लिए समय-समय पर स्थान,दिनांक और समय की घोषणा कर सकोरे वितरित किए जाएंगे। सकोरा वितरण कार्यक्रम में ब्रजमोहन तूफान, विशाल दोसी, अनूप पटेल, कल्पेश पंचाल, निखिल सारगिया, नितिन नगावत, जयेश गुप्ता, गौरव दोसी, प्रदीप मेहता, राहुल पटेल, घनश्याम बुनकर, गगन मेहता, पंकज कंसारा, महिला विंग में हिना मेहता, विशाखा कंसारा, नमिता सरगिया, रीना पटेल, ऋचा गुप्ता, कृपा पटेल उपस्थित थे

खबरें और भी हैं...