बांसवाड़ा| गौरी महिला मंंडल के सानिध्य में रविवार शाम 5.30
बांसवाड़ा| गौरी महिला मंंडल के सानिध्य में रविवार शाम 5.30 बजे शहर के सिद्धि विनायक गणपति मंदिर में विभिन्न महिला मंडलों की बैठक होगी। इसमें 8 से 14 मई तक गणपति मंदिर में तिलेंद्र महाराज के भागवत कथा की तैयारी पर चर्चा करेंगें। मंडल की संयोजिक जैजेवंती वैष्णव ने बताया कि बैठक में सौजन्य महिला मंडल, राम मंदिर महिला मंडल, मानस महिला मंडल, दुर्गावाहिनी, उत्तम सेवा महिला मंडल, खांदू काॅलोनी महिला मंडल, श्रीनाथ महिला मंडल, नेमा महिला मंडल, श्रीराम महिला मंडल बाहुबली काॅलोनी, अंबामाता महिला मंडल, ज्वालामुखी महिला मंडल, महालक्ष्मी महिला मंडल, नरसिंह मंदिर महिला मंडल व श्रीमद् भागवत समिति के पदाधिकारी और सदस्य भाग लेंगे।