पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बांसवाड़ा। लाॅयंस क्लब, बांसवाड़ा की कार्यकारिणी की शनिवार को आयोजित

बांसवाड़ा। लाॅयंस क्लब, बांसवाड़ा की कार्यकारिणी की शनिवार को आयोजित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा। लाॅयंस क्लब, बांसवाड़ा की कार्यकारिणी की शनिवार को आयोजित बैठक में रविवार को लगने वाले निशुल्क स्वास्थ जांच शिविर की तैयारी पर चर्चा की गई। अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने बताया कि शिविर प्रताप सर्किल के पास गुजराती मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक लगाया जाएगा, जिसमें हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. विनय भोमिया, पथरी और मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सीपी गर्ग, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. शकुरा नजमी के अलावा अहमदाबाद के संजीवनी हॉस्पिटल की टीम निशुल्क जांच कर परामर्श देगी। बैठक में सचिव राजेंद्र कोठारी, मनोज माथुर, प्रवीण पंचाल, दीनदयाल शर्मा, नरपत जैन, गिरधारी मोर ने भी व्यवस्थाओं को लेकर सुझाव दिए।

खबरें और भी हैं...