राजस्थान रॉयल्स के ऑपरेशन मैनेजर बनने पर नृपजीतसिंह का किया सम्मान
बांसवाड़ा। जिला क्रिकेट संघ के सचिव नृपजीतसिंह सुरपुर को आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स टीम के ऑपरेशन मैनेजर नियुक्त करने पर शनिवार को नूतन स्कूल मैदान में कार्यक्रम आयोजित कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर राजकुमारसिंह, पवन जोशी, परंजयसिंह, कुतुबुद्दीन, भास्कर जानी, डॉ. शफकत राणा, अजहर शेख, सुमीत पटेल, मेहताब अहमद, वसीम सिंधी के अलावा डीसीए के पदाधिकारी, खेलप्रेमी अौर ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर के प्रतिभागी मौजूद थे। संचालन अकील अहमद सिंधी ने और आभार प्रदर्शन जावेद खान ने किया।