पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की बैठक में प्रखंडों के विस्तार पर किया मंथन

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की बैठक में प्रखंडों के विस्तार पर किया मंथन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा| विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की बैठक शनिवार को रातीतलाई स्थित भारत माता मंदिर परिसर में हुई। इसमें विहिप के जिलाध्यक्ष महेश उपाध्याय, उपाध्यक्ष जगमालसिंह, जगदीश सेन, संगठन मंत्री बापूसिंह राठौड़ की मौजूदगी में प्रखंडों के विस्तार पर मंथन किया।

राठौड़ ने बताया कि विहिप के क्षेत्रीय वर्ग भीलवाड़ा में 15 से 25 मई तक रहेगा। साथ ही 2 से 9 जून तक उदयपुर में दुर्गावाहिनी का कार्यक्रम होने की जानकारी दी। इसके अलावा पिछले दिनों हुए रामजन्मोत्सव और हनुमान जन्मोत्सव के कार्यक्रम के बारे में बताया। इस दौरान राजकृष्ण अहार को बांसवाड़ा नगर उपाध्यक्ष बनाया गया।

जिलाध्यक्ष अौर कैलाश जायसवाल, जिला मंत्री विकास भट्ट ने संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। बैठक में विहिप मठ मंदिर प्रमुख रामगिरि महाराज, सुभाष कलाल, व्यायामशाला प्रमुख कमल शर्मा, बजरंग दल के नगर संयोजक गोपी, प्रखंड संयोजक नीतीश कलाल, मातृशक्ति की रोजी केडिया, सुनीता उपाध्याय, दुर्गा वाहिनी की अर्चना तिवारी, अंजू कोठारी समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे। संचालन विहिप के जिलामंत्री विकास भट‌ट ने किया।

खबरें और भी हैं...