- Hindi News
- National
- मास्टर की से ताले खोलकर चुराई 19 गाड़ियां, पुर्जे निकाल बेच देते थे, गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार
मास्टर-की से ताले खोलकर चुराई 19 गाड़ियां, पुर्जे निकाल बेच देते थे, गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार
भास्कर संवाददाता| बांसवाड़ा
कोतवाली पुलिस ने मास्टर-की के जरिए ताले खोलकर चोरी के बाद औने-पौने दामों में बेचने वाले गिरोह के पांच सदस्यों की धरपकड़ कर 19 गाड़ियां बरामद की है। आरोपियों में दो बाल अपचारी भी शामिल हैं। पकड़े गए युवकों में कालू और किशन शातिर अपराधी है। इनके खिलाफ चोरी के अलावा नकबजनी में चालान भी पेश हो चुका है। ये अपने गिरोह के साथ मास्टर-की से ताले खोलकर मोटरसाइकिलें चुराते और कुछ दिन चलाने के बाद पैसों की जरूरत पर पुर्जे निकालकर बेच देते थे। आरोपियों ने कुछ मोटरसाइकिलें तोड़कर उसने पुर्जे भापौर, पनियाला व नयागांव केनाल में भी डाल दिए थे, जो पुलिस ने इन्हीं की निशानदेही पर बरामद किए हैं।पुलिस अधीक्षक कालूराम रावत ने बताया कि बाइक चोरी की वारदातें बढ़ने पर डीएसपी, बांसवाड़ा वीराराम चौधरी के निर्देशन में कोतवाल शैतानसिंह नाथावत के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने सुभाषनगर निवासी किशोर डबगर की 23 फरवरी की बाइक चोरी की रिपोर्ट और एमजी अस्पताल परिसर निवासी हरीश लालवानी की गाड़ी चोरी होने संबंधित रिपोर्ट पर पड़ताल शुरू की। इसी बीच, प्रताप सर्कल पर नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध बाइक पर सवार कोतवाली क्षेत्र के ही धामणिया गांव के कालूलाल पुत्र हिमजी मकवाना और भूंगड़ा क्षेत्र के पनियाला गांव के बहादुर पुत्र मांगीलाल डामोर को घेराबंदी कर पकड़ा। दोनों ने बाइक डेढ़ महीने पहले सुभाषनगर से चुराना स्वीकार किया। उसके बाद थाने लाकर पूछताछ में उसने पनियाना के ही किशन पुत्र कचरु मीणा और दो अन्य नाबालिगों के नाम बताए। इस पर इन्हें भी डिटेन कर इनके बताए ठिकानों से एएसआई नारायणसिंह व गजेन्द्रसिंह के नेतृत्व मे दो टीमों बनाकर बरामदगी शुरू की गई। पांचों आरोपियों से अब तक 19 मोटरसाइकिलें बरामद हो चुकी हैं। पुलिस टीम में एसआई उदयसिंह, एएसआई नारायणसिंह, गजेन्द्रसिंह, कांस्टेबल कृष्णपालसिंह, मुकेश चौधरी, विशालसिंह, मणिलाल, खुशपालसिंह, राजेन्द्र, हरिओमसिंह, पंकज भट्ट शामिल हैं।
पांच चाेरों को पकड़ने के बाद उनसे जब्त मोटर साइिकल कोतवाली में रखी गई है।

पकड़े गए कालूराम, बहादुर, किशन।
11 बाइक शहर से, बाकी चार इलाकों से चुराई
बरामदशुदा मोटरसाइकिलों में 11 कोतवाली क्षेत्र की ही हैं। इनके मालिक किशोर कुमार, इमरान अली, पार्षद लाभचन्द पटेल, दिग्विजयसिंह, भगवतीलाल पंचाल, शैलगिरी गोस्वामी, राजीव रंजन, अखिलेश पटेल, महीपालसिंह सिसोदिया, रोहित राणा और कान्तिलाल इनके अलावा कलिंजरा क्षेत्र के मधुसूदन शाह, निकुंज जैन, सदर इलाके से सुनील मईड़ा, गढ़ी क्षेत्र से विकास निनामा और राजेश पाटीदार, आनंदपुरी इलाके के धनपाल थौरी की चोरी हुई मोटरसाइकिलें पहचानी गई हैं। एक और मोटरसाइकिल व स्कूटी भी मिली है। जिसके मालिक की अभी जानकारी नहीं मिल पाई है।