राजकीय भवनों के शिलान्यास जनप्रतिनिधियों से ही कराएं
बांसवाड़ा। अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रशासनिक सुधार एवं समन्वयक विभाग जयपुर ने आदेश जारी कर बताया है कि राजकीय भवनों के शिलान्यास अथवा उद्धाटन समारोह कार्यक्रम जनप्रतिनिधियों से ही कराया जाए। इन कार्यक्रमों में कार्यक्रम स्थल क्षेत्र से संबंधित जनप्रतिनिधि को आमंत्रित करना है। यह जानकारी अतिरिक्त जिला कलेक्टर विनय पाठक ने दी।