पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एमजी अस्पताल मेंे 7 डॉक्टर व 12 नर्सिंगकर्मी नदारद मिले

एमजी अस्पताल मेंे 7 डॉक्टर व 12 नर्सिंगकर्मी नदारद मिले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा। कायाकल्प और क्वालिटी एश्योरेंस के नोडल प्रभारी डॉ. रामबाबू जयसवाल सोमवार सुबह अचानक एमजी अस्पताल पहुंचे। यहां ओपीडी के तय समय के आधे घंटे बाद भी 7 डॉक्टर और 12 नर्सिंग स्टॉफ नदारद था। डॉ. जयसवाल ने हाजरी रजिस्टर खंगाले। जहां पर भी कॉलम खाली पाए गए। इस पर खाली कॉलम में क्रॉस लगाकर संबंधित डॉक्टर आैर नर्सिंग कर्मियों को नोटिस थमाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने वार्डों में कूलर बंद होने से मरीजों को हो रही परेशानी को लेकर दैनिक भास्कर प्रकाशित खबर का जिक्र करते हुए सभी कूलर शुरू कराने के भी निर्देश दिए। नियंत्रक डॉ. नंदलाल चरपोटा ने बताया कि ओपीडी का समय सुबह 8 से दोपहर 12 बजे का है। सोमवार को 8:30 बजे भी संबंधित डाॅक्टर नहीं पहुंचे थे। सभी को नोटिस जारी किए है।

15 अप्रैल को प्रकाशित खबर

खबरें और भी हैं...