जवाहर नवोदय चयन परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी
बांसवाड़ा। शहर के जवाहर नवोदय स्कूल द्वितीय में सत्र 2018-19 में कक्षा 6 में प्रवेश के लिए आयोजित चयन परीक्षा 2018 के प्रवेश पत्र वितरण शुरू कर दिया गया है। प्राचार्य महेन्द्र बड़सीवाल ने बताया कि जिन अभिभावकों ने बच्चों का आवेदन सीएससी सेंटर से आॅनलाइन किया है, वे वहीं रजिस्ट्रेशन नंबर बता कर प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा आॅफ लाइन आवेदन करने वाले बच्चों के प्रवेश पत्र स्कूल कार्यालय या ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त होंगे। किसी तरह की परेशानी पर स्कूल के हैल्प लाइन नंबर 7976392878, 9521211354 या 9785651531 पर संपर्क कर सकते हैं।