आज शास्त्री नगर जीएसएस से बिजली सप्लाई बंद रहेगी
बांसवाड़ा। न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी शास्त्री नगर जीएसएस से मंगलवार सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। यह जानकारी देते हुए जीएसएस के प्रभारी जेईएन नकुल सिंह ने बताया कि जीएसएस पर मानसून पूर्व आवश्यक रखरखाव कार्य होने से इस दौरान बाहुबली कॉलोनी फीडर, न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी फीडर, डूंगरपुर- उदयपुर लिंक रोड क्षेत्र में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।