सुखाड़िया विवि के कल होने वाले 12 कक्षाओं के पेपर स्थगित
बांसवाड़ा | परशुराम जयंती पर सरकारी छुट्टी घोषित होने पर सुखाडिय़ा विवि ने भी परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव करते हुए 18 अप्रैल को होने वाले 12 कक्षाओं के पेपर आगे खिसका दिए हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. आरसी कुमावत ने बताया कि 18 अप्रैल को होने वाले प्रथम वर्ष कला वर्ग के नियमित छात्रों के चार पेपर अब 16 मई को और तृतीय वर्ष कला के तीन पेपर 12 मई को होंगे। बीएचएम तीसरे सेमेस्टर का ड्यू पेपर 25 अप्रैल को, प्रथम वर्ष विज्ञान के दो पेपर और बीएससी बायोटेक व बीएससी गृह विज्ञान भाग एक का एक-एक पेपर अब 28 अप्रैल को होगा। तृतीय वर्ष विज्ञान वर्ग के तीन पेपर, बीएससी गृहविज्ञान भाग तीन और पीजीडीसीए का पेपर अब 30 अप्रैल को, डीएलएल का पेपर 3 मई को, बीलीब और एमलीब का एक-एक पेपर 14 मई को होगा।