उदयपुर हाईकोर्ट बेंच के लिए बांसवाड़ा के अधिवक्ताओं ने दिया धरना
बांसवाड़ा। उदयपुर में हाईकोर्ट बेेंच की स्थापना की मांग को लेकर मेवाड़-वागड़ हाईकोर्ट संघर्ष समिति के आह्वान पर सोमवार को अधिवक्ताओं ने न्यायालय परिसर में धरना दिया। सचिव गौरव उपाध्याय ने बताया कि जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष अजीतसिंह चौहान के साथ वरिष्ठ अधिवक्ता शाहबास खां पठान, नंदलाल पुरोहित, कृष्णकांत उपाध्याय, रमेशचंद्र रावल, फुरकान अहमद चिश्ती समेत युवा अधिवक्ता भी मौजूद रहे।