परशुराम जयंती पर होंगे धार्मिक कार्यक्रम
भास्कर संवाददाता| बांसवाड़ा
परशुराम जयंती के अवसर पर लीमथान स्थित परशुराम मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम होंगे। यह जानकारी ग्रामीण इंटरनेशनल संगठन के जिलाध्यक्ष विजय प्रसाद व्यास ने दी। उन्होंने बताया कि बुधवार को परशुराम जयंती के अवसर पर मंदिर में पूजा अर्चना आरती की जाएगी।
साथ ही पालोदा में मूर्ति स्थापना का कार्यक्रम होगा। धार्मिक कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आयोजित बैठक में चंद्रप्रकाश व्यास भरत व्यास नरेंद्र पंड्या जयदीप भट्ट पंकज दीक्षित हेमंत भट्ट सचिन व्यास धीरज दोशी जीतेश पंड्या ने भाग लिया और पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।