तलवाड़ा : विद्या निकेतन स्कूल कोठारा में 300 सोलर लैंप बांटे
तलवाड़ा|विद्या भारती जनजाति समिति की ओर से संचालित विद्या निकेतन स्कूल कोठारा में सोमवार को सोलर लैंप वितरण कार्यक्रम हुआ। इसमें बांसवाड़ा, डूंगरपुर, उदयपुर और प्रतापगढ़ के चयनित 300 परिवारों को सोलर लैंप बांटे। ये घर अब सोलर लैंप से राेशन होंगे। समारोह में मैनेजिंग सीएमडी डायरेक्टर अनुज गोयनका, अध्यक्ष गढ़ी विधायक जीतमल खांट और विशिष्ट अतिथि बीके सोमानी रहे। प्रभुलाल कटारा, चंद्रवीरसिंह, ताजू महाराज, मनसुखलाल, दिनेश डामोर ने अतिथियों का उपरणा और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। संस्था का प्रतिवेदन हरीश कुमार त्रिवेदी ने पढ़ा। संचालन जितेन्द्र कुमार ने किया और सुरेंद्र आचार्य ने आभार जताया। समारोह में राजकुमार मेहता, लक्ष्मी निनामा, चेतनलाल, देवजी भाई मकनजी, सवजी, रावजी कांतिभाई सुखराम मौजूद रहे।