बीएसटीसी के दो प्रश्न निरस्त किए 198 प्रश्नों का जारी होगा परिणाम
बांसवाड़ा| गोविंद गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय की ओर से कराई गई बीएसटीसी की परीक्षा के दो प्रश्न निरस्त कर दिए गए हैं। ऐसे में कुल 200 प्रश्नों में अब महज 198 प्रश्नों की मार्किंग होगी। परिणाम भी उसी अाधार पर जारी किया जाएगा। एक्जाम कंट्रोलर डॉ. नरेंद्र पानेरी ने बताया कि प्रश्नपत्र 600 अंकों के बजाय 594 अंकों का कर दिया गया है। इन दो प्रश्नों के ऑप्शन सही नहीं थे। ओएमआर शीट की जांच का कार्य शुरू हो चुका है। जून के पहले सप्ताह में परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। गौरतलब है कि बीएसटीसी एंट्रेंस एक्जाम में कुल 6 लाख 52 हजार 257 पंजीकृत विद्यार्थियों में 6 लाख 4 हजार 131 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी।
निर्णय
इन प्रश्नों को निरस्त किया
प्रश्नपत्र सीरिज ए-28 और 67
प्रश्नपत्र सीरिज बी-11 और 85
प्रश्नपत्र सीरिज सी-42 और 94
प्रश्नपत्र सीरिज डी -38 और 67