पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हिंद रक्षक ग्रुप का जात पात मिटाएंगे नई क्रांति लाएंगे, अभियान शुरू

हिंद रक्षक ग्रुप का जात-पात मिटाएंगे नई क्रांति लाएंगे, अभियान शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा। हिंद रक्षक ग्रुप की ओर से जात पांत मिटाएंगे नई क्रांति लाएंगे अभियान की शुरुआत की गई। ग्रुप के पवन उपाध्याय ने बताया कि इसी उद्देश्य को लेकर ग्रुप की ओर से बोरवट स्थित हनुमानजी मंदिर परिसर में समरसता भोज का आयोजन रखा गया। जिसमें सभी जाति,समाजों के लोगों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया, जिसमेें सर्व समाजों के लोगों ने एक साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया।

इस विशेष कार्यक्रम को आयोजित करने का उद्देश्य पिछले दिनों हुए जातिगत आंदोलन से उत्पन्न कटुता के वातावरण को समाप्त कर हिंदू समाज को एक सूत्र में पिरोया जाए और समाजों में यह संदेश दिया जाए कि सभी एक हैं। कार्यक्रम में गौ संत रघुवीरदास महाराज, रामस्वरूप महाराज, रामप्रकाश महाराज, हरिहर महाराज, संत रामगिरी मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सनातन जागरण मंच, वाल्मीकि आश्रम, न्यू उत्सव फाउंडेशन, वागड़ बने वृंदावन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बचपन बचाओ फोर्स, बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद, आर्ट ऑफ लिवींग, हरिओम ग्रुप, गणेश भक्त मंडल, झूलेलाल सेवा समिति, वनवासी कल्याण समिति के सभी पदाधिकारियों युगल उपाध्याय, हरेश लखानी, वासु बॉथम, भूदेश कंसारा, मांगीलाल वाल्मीकि, रितेश सोमानी, शंकर रलोतिया आदि का सहयोग रहा।

बोरवट में आयोजित समरसता कार्यक्रम में मौजूद सर्व समाजजन।

खबरें और भी हैं...