डेगली माता मंदिर परिसर में प्याऊ लगा
डेगली माता चाैक पर प्याऊ का उदघाटन करते अतिथि।
बांसवाड़ा। डेगली माता मंदिर परिसर में प्याऊ स्थापित की गई। यह जानकारी देते हुए दिल्ली माता मंदिर मंडल राजपूत माली समाज के अध्यक्ष भुवनेश राठौड़ ने बताया कि मंदिर को स्वर्गीय श्रीमती लक्ष्मी देवी प|ी नाथूलाल भोई पारस टेलर्स की ओर से भेंट की गई। इस अवसर पर वार्ड पार्षद भूपेंद्र भाई ,मंडल अध्यक्ष भुवनेश राठौड़ ने पुरुषोत्तम मास के शुभ अवसर पर फीता काटकर प्याऊ का लोकार्पण किया। इस दौरान चुन्नीलाल,अशोक भाेई, राजेंद्र अरुण, सतीश, रमेश, भैय्यालाल, राजेंद्र, अंबालाल, ईश्वरलाल, संजय, नटवर, सोहनलाल, राधा देवी, निर्मला देवी, भगवतीलाल,देवशंकर जोशी आदि मौजूद रहे।