प्रोफेसर यादव काे मंडेला अवार्ड मिलेगा
बांसवाड़ा| मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में समाजशास्त्र के विभागाध्यक्ष और बांसवाड़ा के निवासी प्रोफेसर पूरणमल यादव को नेल्सन मंडेला अन्तरराष्ट्रीय अवार्ड 30 जून को ताशंकद में दिया जाएगा। प्रो. यादव को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सेमिनार के माध्यम से समाज में व्याप्त बुराइयों को उजागर करने पर सम्मानित किया जा रहा है।