पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 25 ढाणियों में सोलर बोरवेल प्लांट से दूर होगा पानी सप्लाई का संकट

25 ढाणियों में सोलर बोरवेल प्लांट से दूर होगा पानी सप्लाई का संकट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा| जिले की 25 चुनिंदा ढाणियों में सूर्य की किरणों के सहयोग से पेयजल की सप्लाई होगी। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने सौर ऊर्जा से संचालित सोलर बोरवेल प्लान्ट (सोलर पनघट) स्थापित किए हैं।

अधीक्षण अभियन्ता हसनुद्दीन पठान ने बताया कि क्षेत्रीय आवश्यकताओं देखते हुए राज्यसरकार द्वारा कार्ययोजना स्वीकृत की गई थी। जिले के गुणवत्ता प्रभावित 189 समस्याग्रस्त मजरें-ढाणियों के लिए 189 सोलर ऊर्जा से संचालित सोलर डिफ्लोरिडेशन यूनिट प्लान्ट की स्थापना भी की गई है। सोलर बोरवेल प्लान्ट के तहत फोटोवॅल्टिक सैल पैनल, सौर ऊर्जा से संचालित पंप मोटर, पानी भरने के लिए 5000 अथवा 2000 लीटर के पीवीसी टैंक की स्थापना की गई है। सूर्य की किरणें सोलर पैनल पर पड़ती है तो पैनल में लगे फोटोवॉल्टिक सैल सूर्य की किरणों को करंट में बदल देते हैं। इससे सबमर्सिबल पंप मोटर चालू हो जाती एवं टंकी को भरकर शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाता है।

खबरें और भी हैं...