पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गुर्जर समाज 19 को आरक्षण आंदोलन संबंधी निर्णय लेगा

गुर्जर समाज 19 को आरक्षण आंदोलन संबंधी निर्णय लेगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा। गुर्जर समाज 19 मई को गुर्जर आरक्षण आंदोलन में शामिल होने या न होने को लेकर निर्णय लेगा। इस संबंध में जिला गुर्जर समाज के अध्यक्ष धन्नालाल गुर्जर और अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के जिलाध्यक्ष ने समाज के लोगों की मौजूदगी में आयोजित बैठक में निर्णय लिया कि समाज कर्नल बैंसला का समर्थक है और प्रदेश अध्यक्ष के 19 मई को बांसवाड़ा आगमन पर ही आरक्षण आंदोलन के संबंध में निर्णय लिया जाएगा। साथ ही बांसवाड़ा के गुर्जर समाज की ओर से ओबीसी के तहत पांच प्रतिशत आरक्षण देने की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि पहले भी गुर्जर आरक्षण आंदाेलन के दौरान वनाला,घंटाला,बारी गांव के गुर्जर समाजजन विरोध प्रदर्शन कर चुके हैं।

खबरें और भी हैं...