पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ओवरलोड वाहनों से हो रहे हादसों को राेकने की तहसीलदार की पहल

ओवरलोड वाहनों से हो रहे हादसों को राेकने की तहसीलदार की पहल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा| अमूमन राजस्व और जमीन विवाद के पचड़ों में फंसे रहने वाले तहसीलदार भी अब जनहित के अन्य कामों में अपनी रुचि दिखा रहे हैं और अपने कार्यक्षेत्र से परे भी अन्य विभागों से संबंधित काम कर रहे हैं।

पिछले करीब 20 दिनों से बांसवाड़ा तहसीलदार शांतिलाल जैन जहां न्याय आपके द्वार शिविर में व्यस्त है तो उसके बाद भी वो सड़क हादसों को कम करने के लिए मेहनत कर रहे हैं। जो पुलिस प्रशासन की नाकामी को दर्शाता है। जैन ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से ऑवरलोडिंग वाहनों के हादसे बहुत हुए हैं। जिनमें कुछ लोगों की मौत तो कुछ लोग गंभीर घायल हुए हैं। महज चंद पैसों की लालच में और जल्दबाजी में किसी की जान जा सकती है। ऐसे में इन हादसों को रोकने में हमारी भी जिम्मेदारी बनती है। बुधवार को तहसीलदार जैन ने नवागांव क्षेत्र में शिविर से लौटते वक्त 8 से 10 ऑवरलोडिंग ऑटो चालकों को रोककर समझाइश की। इस दौरान गिरदावर गिरीश उपाध्याय भी मौजूद थे।

नवागांव के पास ओवरलोड टेम्पो से सवारियां उतारकर समझाइश करते तहसीलदार शांतिलाल जैन।

हादसों को रोकने के लिए जल्द ही ऑटो यूनियन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उनसे समझाइश करेंगे। इसके लिए वार्ता हो चुकी है। जिन मार्गों में इसकी अधिक समस्या है वहां लोगों को भी इसके लिए जागरुक किया जाएगा। ताकि वो भी अपनी जान जोखिम में नहीं डाले। तहसीलदार ने बताया कि अभी समझाइश से काम किया जा रहा है, फिर भी कोई नहीं सुधरता तो बाद में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...