- Hindi News
- National
- गेमनपुल के माहीमाता मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान शुरू, हवन में दी आहुतियां
गेमनपुल के माहीमाता मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान शुरू, हवन में दी आहुतियां
नवागांव| बांसवाड़ा दानपुर मार्ग पर गेमन पुल के पास माही माता मंदिर में नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान बुधवार से शुरू हो गए। मंदिर के महंत मौनी बाबा के सान्निध्य में शुरू हुई इस उत्सव में बुधवार को संतों ने हवन में आहुतियां देकर खुशहाली की कामना की। शाम को भजन संध्या हुई। इसके अलावा मंदिर के पास नदी पर घाट निर्माण का काम भी शुरू कर दिया। इस दौरान थावरगिरि महाराज, गलू महाराज, प्रहलाद महाराज, देवगिरि, वीरा, शंभूनाथ, शंकरलाल समेत साधु संत और श्रद्धालु मौजूद रहे।