पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और स्वच्छ भारत कार्यशाला 20 मई को डूंगरपुर में

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और स्वच्छ भारत कार्यशाला 20 मई को डूंगरपुर में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसवाड़ा। दिगम्बर जैन दशा नरसिंहपुरा संस्थान उदयपुर कोर कमेटी बैठक में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और स्वच्छ भारत अभियान के तहत 20 मई को डूंगरपुर में कार्यशाला करने का निर्णय लिया गया।

संस्थान के राष्ट्रीय संगठन मंत्री तपन मेघावत ने बताया कि कार्यशाला में कई राज्यों के संस्थान पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, महिला मोर्चा पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य व युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य भाग लेंगे। उद्‌घाटन डूंगरपुर जिला कलेक्टर राजेन्द्र भट्ट और नगर परिषद सभापति के.के. गुप्ता करेंगे। अध्यक्षता शिक्षाविद् महावीर ग्रुप ऑफ स्कूल्स के सुन्दरलाल किकावत करेंगे। बैठक में बांसवाड़ा से मांगीलाल मेहता, मयंक जैन, रूपेश वोरा, रितेश नानी, सुमीत घुघरावत, प्रसून कोठारी, चरित्र जैन शामिल हुए। अध्यक्षता संस्थान अध्यक्ष राजेन्द्रप्रसाद कोठारी संचालन महामंत्री सुमतिचन्द्र जैन ने की।

खबरें और भी हैं...