स्वच्छता की पहली सूची में बांसवाड़ा का नाम नहीं
स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर शहरी विकास मंत्रालय दिल्ली ने बुधवार को सर्वेक्षण परिणाम घोषित कर दिए। फिलहाल जारी किए गए स्वच्छता सर्वेक्षण में प्रथम स्थान वाले शहरों के नाम ही घोषित किए गए हैं। बांसावड़ा में हाल ही में तेजी से नए काम करवाए जा रहे है। ऐसे में परिषद उम्मीद जता रही है कि 2 से 10 स्थानों में बांसवाड़ा आ सकता है। इसकी सूची आने वाले दो से तीन दिनों में घोषित की जा सकती है। बुधवार को घोषित सूची में 7 हजार की आबादी वाले पंजाब के भडसन नगर निकाय को स्वच्छता में पहला स्थान मिला है। वहीं तीन अन्य श्रेणियों में भी तीन शहरों को नंबर वन घोषित किया है।सिटीजन फीडबैक में मुनक पंजाब, इनोवेशन और बेस्ट प्रैक्टिस में धाराऊंदा हरियाणा, बेस्ट सिटी और वेस्ट मैनेजमेंट में समथार उत्तर प्रदेश को प्रथम स्थान दिया गया है। दूसरी ओर बुधवार को जारी सूची में बांसवाड़ा को किसी भी श्रेणी में पहला स्थान नहीं मिला है। दूसरी ओर, शहरी विकास मंत्रालय द्वारा इन्हीं चार श्रेणियों में 2 से लेकर टॉप टेन की सूची जारी होनी बाकी है
इस तरह से हुआ था सर्वेक्षण और दिए गए थे अंक
इस सर्वे में देश की 4041 निकायों ने भाग लिया था। इसमें दो श्रेणियों में सर्वे हुआ। पहला जिस शहर की जनसंख्या 1 लाख से अधिक और दूसरा 1 लाख से कम जनसंख्या वाली निकायें थीं। इसके लिए कुल 4 हजार अंक तय किए गए थे। वहीं 1400 अंक कचरा संग्रहण, परिवहन और सफल डिस्पोजल, 1200 अंक स्वच्छता को लेकर शहर में किए जा रहे कार्यों पर, 1400 अंक सिटीजन फीडबैक को लेकर तय किए गए थे। साथ ही यह नियम था कि नकारात्मक प्रतिक्रिया पर माइनस मार्किंग होगी और टीम नंबर काटेगी। वहीं स्थानीय नगर परिषद ने दावा है सिटीजन फीडबैक में बांसवाड़ा को अच्छे अंक मिले होंगे।
हमें उम्मीद है मिलेगी अच्छी रेंकिंग
स्वच्छता के ब्रांड एंबेसडर और उपसभापति महावीर बोहरा ने उम्मीद जताई है कि बांसवाड़ा स्वच्छता रेंकिंग में जल्द ही अच्छी रेंकिंग हासिल करेगी। क्योंकि शहर की जनता, परिषद के कर्मचारी और आम नागरिकों ने जी जान से इस शहर के लिए काम किया है।
नॉलेज