शिक्षक अावासीय शिविरों का बहिष्कार करेंगे
बांसवाड़ा| राजस्थान शिक्षक संघ प्राथमिक एवं माध्यमिक ने रमसा की ओर से आयोजित होने वाले शिविरों का बहिष्कार करने का निर्णय किया है। इसके लिए डीईओ माध्यमिक को ज्ञापन देकर बहिष्कार करने से अवगत कराया गया। ज्ञापन में बताया कि 21 मई से प्रस्तावित सेवारत शिक्षकों के प्रशिक्षण में भीषण गर्मी में लाइट पानी, आवास और शौचालय दवाई आदि की पर्याप्त व्यवस्था नहीं हो पाती है। लाख कोशिशें के बाद भी कोई शिविर में नहीं रुकता। इसलिए संगठन ने शिविर के आवासीय होने का बहिष्कार किया है। जिलाध्यक्ष सूर्यसिंह झाला ने बताया कि शिविर का समय सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक होना चाहिए। शिविर में चाय नाश्ता और एक समय को भाेजन होना चाहिए। शिक्षकों के पास शिविर स्थल के विकल्प होने चाहिए। अगर शिविर आवासीय रखे गए तो संगठन की ओर से इसका विरोध किया जाएगा।