रिटायर्ड इंजीनियर एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन किया
बांसवाड़ा। रिटायर्ड इंजीनियर एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन विद्युत नगर रेस्ट हाउस में हुई बैठक के दौरान किया गया। नई कार्यकारिणी के अध्यक्ष शांतिलाल पटेल, सचिन बीडी गुप्ता, कोषाध्यक्ष पीसी गुप्ता, उपाध्यक्ष मोहकम सिंह, संयुक्त सचिव राजेश शर्मा, कार्यकारी सदस्य पी श्रीवास्तव, रईस चौबीसा, मोहन मनवानी, एल एल जैन अशोक गुप्ता बी के महावर को बनाया गया है। एसोसिएशन कार्यकारिणी का संरक्षक एच के हिंगोरानी, सलाहकार बी के महंत ने नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को गोपनीयता की शपथ दिलवाई।