- Hindi News
- National
- डेढ़ माह पहले ब्याही युवती को पति पीहर लेने पहुंचा, सुबह पेड़ पर फंदे से मृत लटकी मिली
डेढ़ माह पहले ब्याही युवती को पति पीहर लेने पहुंचा, सुबह पेड़ पर फंदे से मृत लटकी मिली
भास्कर संवाददाता | छोटीसरवन
दानपुर थाना क्षेत्र के घोड़ी तेजपुर के पिपलीपाड़ा में डेढ़ महीने पहले ब्याही महिला पीहर के कुछ दूर जंगल में पेड़ पर फंदे से मृत लटकी मिली। प|ी को लेने मंगलवार रात को ही पति पीहर आया था, लेकिन सुबह घर से 2 किलोमीटर दूर जंगल में फंदे से प|ी मृत लटकी मिली।
घटना से कुछ समय पहले ही महिला घर में पीने का पानी लाई थी। इसके बाद नहाने की बात बोल कर रस्सी लेकर निकली लेकिन जंगल में फंदे से मृत लटकी मिली। हादसे की वजह फिलहाल साफ नहीं है। लेकिन इस तरह महिला के मृत मिलने से सवाल खड़े हो रहे है कि आखिर रात को ऐसा क्या हुआ कि सुबह महिला ने खुदकुशी कर ली या उसकी हत्या हुई है। यह जांच का विषय है। सुबह की इस घटना के बावजूद दानपुर पुलिस ऐसी किसी भी घटना को नकारती रही।
मृतका मीरा की डेढ़ महीने पहले सिंघाड़ाखेड़ा गांव में रतनलाल सिंघाड़ा से शादी हुई थी। 15 दिनों में मीरा 2 बार पिता बक्शीलाल के घर आई। मंगलवार रात को पति लेने के लिए आया था। सुबह मीरा घर में पीने का पानी लाई। इसके बाद रस्सी लेकर नहाने जाने के लिए निकली। थोड़ी देर बाद परिजनों को मीरा के फंदे से लटकने की जानकारी मिली तो उसे तलाशने जंगल में गए।
करीब 2 किलोमीटर दूर झुलापाड़ा जंगल में मीरा पेड़ पर फंदे से मृत लटकी हुई थी। इतना होने के बावजूद पुलिस ने ऐसी घटना होने से ही इनकार कर दिया है। जब घटना के फोटो सोशल साइट्स पर वायरल हुए तो पुलिस ने घटना होना स्वीकारा। इसके बाद तेजपुर पुलिस चौकी से दल पहुंचा। पुलिस और परिजनों ने शव को नीचे उतारा। मीरा के कपड़ों में एक मोबाइल भी मिला है। पुलिस कॉल डिटेल के बारे में जानकारी जुटा रही है।